ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / ‘ना झुकूंगा, ना BJP में जाऊंगा.. चाहे जेल में डाल दो’ केंद्र पर...

‘ना झुकूंगा, ना BJP में जाऊंगा.. चाहे जेल में डाल दो’ केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल, बोले- भाजपा में शामिल होने को कह रहे

04-Feb-2024 04:34 PM

By First Bihar

DELHI: शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी में शामिल कराने के लिए ईडी के जरीए उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को परेशान किया जा रहा है हालांकि, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि ना वे झुकेंगे और ना ही बीजेपी में जाएंगे, चाहें उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दिया जाए।


दरअसल, रविवार को सीएम केजरीवाल रोहिणी के सेक्टर-41 में दो नए स्कूल भवनों की आधारशिला रखने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये लोग संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के पीछे पड़े हैं, उनका क्या कसूर था। मनीष सिसोदिया का कसूर था कि वो अच्छे स्कूल बना रहे थे और सत्येंद्र जैन अच्छे अस्पताल बना रहे थे। आज ये लोग हमारे पीछे पड़े हुए हैं।


केजरीवाल ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि मनीष सिसोदिया ने घोटाला किया है। वे सुबह 6 बजे उठकर स्कूलों के चक्कर लगाते थे। केजरीवाल को भी जेल में डाल दो लेकिन अच्छे स्कूल और अच्छे अस्पताल जरूर बनेंगे। करोड़ों का लोगों का आशीर्वाद मेरे ऊपर है। मैं भी झुकने वाला नहीं हूं। कहते हैं बीजेपी में आ जाओ सात खून माफ, क्यों जाएं बीजेपी में? 


सीएम ने कहा कि आज ये लोग चाहकर भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे हैं क्योंकि करोड़ों बच्चों के मां-बाप का आशीर्वाद हमारे साथ है। उनके बच्चों को हमने स्कूलों में पढ़ाया है। करोड़ों लोग का फ्री में इलाज कराया है, उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। जितना षड्यंत्र करना है कर लें लेकिन कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम लोग स्कूलों, मोहल्ला क्लिनिक या अस्पताल का उद्घाटन करने जाते हैं तो लोग हाय-हाय करने पहुंच जाते हैं।