Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले
16-Nov-2023 01:03 PM
By First Bihar
PATNA : केंद्र से तो हम इतना ही ना मांग करते हैं भाई अरे इतना सब कुछ काम हम कर दिए तो एक काम आप भी कर दीजिए। कितना कितना आज जरूरत है लोगों को मदद करने का। 5 साल लग जाएगा सभी का उत्थान करने में। तो हम कह रहे हैं अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिएगा तो काम तेजी से होगा। यह बात है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही है।
दरअसल, बिहार के सीएम आज उद्योग विभाग के तहत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने एक बार वापस से विशेष राज्य के दर्जें की मांग उठाई। उस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि - केंद्र से तो हम हमेशा से ही एक ही चीज़ मांगे हैं और अगर वो दे देते तो कितना काम हो जाता है। इतना काम हम किए हैं और काम हो जाता है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि- हम कह रहे हैं यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा तो जो विकास 5 साल में होना है वह दो ही साल में हो जाएगा। सोचिए बिहार कितना आ गया था यह दुनिया और देश में। सीएम ने कहा कि आज जिसको आप बिहार कहते हैं। यही वह जगह है यही से लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी। आज यही राज्य पीछे है तो यही न हम कहते हैं कि अरे आप जल्दी विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिए। ताकि फिर ये बहुत आगे बढ़ जाएं।
उधर, सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि -यदि केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा देने में और अधिक देरी करेगी तो हम एक मूवमेंट शुरू करने जा रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसको लेकर एक मूवमेंट शुरू कर देंगे। ये लोग कोई काम करते हैं जी कोई योजना बनाते हैं जी। खाली बेकार में परेशान करते रहते हैं।