गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
31-Mar-2023 08:45 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पापा बनने के बाद पहली बार बिहार वापस लौट आए हैं। यहां आते हैं उन्हें राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई देना शुरू कर दिया गया है। इस बीच तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मैं सब कुछ देख रहा हूं समय पर सब का जवाब दूंगा।
दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जब पटना पहुंचे तो उनसे यह सवाल किया जाए कि राहुल गांधी को घर छोड़ने का आदेश मिला है उनके घर में बिजली और पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं सब देख रहा हूं समय का इंतजार कर रहा हूं और समय आने पर सभी चीजों का बखूबी अंदाज में जवाब दूंगा। इसके बाद तेजस्वी निकलते बने।
मालूम हो कि, राहुल गांधी ने लोकसभा के डिप्टी सेक्रेटरी के तरफ से पत्र लिखकर 12 तुगलक लेन वाला बंगला खाली करने का आदेश दिया। जिसके बाद पत्र का जवाब देते हुए राहुल ने कहा था कि, वो इस आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि, 12 तुगलक लेन में रहते हुए उनकी कई सारे यादें हैं और बतौर सांसद बंगले में रहे लेकिन जो आदेश अब उनको दिया गया है वो उसका पालन करेंगे।
बता दें, राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता को रद्द कर दिया। स्पीकर ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्रवाई की है।