ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब ऑनलाइन गेमिंग हुआ महंगा; सरकार ने...

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब ऑनलाइन गेमिंग हुआ महंगा; सरकार ने लगाया ये टैक्स

02-Aug-2023 10:02 PM

By First Bihar

DELHI : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो, हॉर्स राइडिंग जैसे खेलों पर जीएसटी लगाने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसके बाद निर्मला सीतारमण ने प्जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में बताया है। 


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि - ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर 28% GST एक अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है। यह भी तय है कि इस फैसले के लागू होने के 6 महीने बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। जब मैं 6 महीने कहती हूं तो इसका मतलब आज से शुरू करना नहीं है। जब इसे लागू किया जाता है तब से यह शुरू होता है। 


वहीं, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने भी मीडिया के सामने कहा कि सट्टेबाजी पहले से ही जीएसटी के दायरे में है और यह इसे कानूनी नहीं बनाती। सट्टा और जुआ अवैध है और कर के दायरे में आता है। ऑनलाइन गेमिंग पर कर लगाने से उन राज्यों में ऑनलाइन गेम वैध नहीं हो जाएगी, जिन्होंने उन पर प्रतिबंध लगा रखा है।