ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / खेलने के दौरान 4 साल के मासूम ने नाक के अंदर डाल लिया...

खेलने के दौरान 4 साल के मासूम ने नाक के अंदर डाल लिया नट, गंभीर हालत में SKMCH रेफर

05-Jul-2024 09:43 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर में 4 साल के मासूम बच्चे के नाक के भीतर नट फंस गया। बच्चे को रोता देख परिजनों ने जब टॉर्च से नाक के अंदर देखा तो हैरान रह गये। उन्हें बच्चे की परेशानी समझते देर नहीं लगी। आनन-फानन में वो बच्चे को लेकर शिवहर सदर अस्पताल पहुंच गये जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में बच्चे को रेफर कर दिया। 


बताया जाता है कि शिवहर जिले के गोविनापुर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार के 4 वर्षीय पुत्र नेहाल कुमार के नाक अंदर नट फस गया। जिसके कारण सास लेने में दिक्कत होने लगी और वो दर्द से कराहने लगा। बच्चे की इस हालत को देख परिजन भी परेशान हो गये। आनन-फानन में मासूम को शिवहर के सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। 


जहां डॉक्टर ने टॉर्च से बच्चे के नाक को देखा फिर बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। नेहाल का पिता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नेहाल खेलते-खेलते नट को अपने नाक के अंदर डाल लिया था। जो काफी अंदर जाकर फंस गया है। वही डॉक्टर ने बताया कि नाक के अंदर ज्यादा गहराई में जाकर नट फस गया है। 


जिसके कारण नट बाहर नहीं निकला जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। परिजन बच्चे को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गये हैं। इधर घर पर परिवार वाले बच्चे को लेकर काफी परेशान हैं। नाक से किसी तरह नट बाहर निकल जाए इसे लेकर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..