गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
17-Apr-2023 06:14 PM
By First Bihar
DESK: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने रविवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने समन भेजकर केजरीवाल को अपने दफ्तर बुलाया था। सीबीआई के इस एक्शन के बाद आप सरकार ने सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विधानसभा में बिना नाम लिए प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला और सदन को एक चौथी पास राजा की कहानी सुनाई।
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक महान देश में एक चौथी पास राजा था, जो बहुत अहंकारी था। उसे पैसे की बहुत हवस थी और वह बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी था। अफसर अंग्रेजी में बोलकर उससे न जाने कौन सी फाइल पर साइन करवा लेते थे और उसे पता तक नहीं चल पाता था, क्योंकि वह राजा अनपढ़ था, अगर किसी से पूछता तो उसकी भारी बेइज्जती हो जाती।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, "आपने बचपन में राजा-रानी की बहुत कहानियां सुनी होंगी लेकिन मेरी कहानी में रानी नहीं हैं, बस राजा है। ये एक महान देश की कहानी है। कई हजार साल पुराना देश। उस देश के गांव में रहने वाले गरीब परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म पर गांव के ज्योतिष ने कहा कि 'माई तेरा बेटा एक दिन बहुत बड़ा सम्राट बनेगा लेकिन माई को यकीन नहीं हुआ।"
केजरीवाल ने आगे कहा, "उस बच्चे ने चौथी पास होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। गांव के पास एक रेलवे स्टेशन था। घर का खर्चा चलाने के लिए वह लड़का स्टेशन पर चाय बेचता था। लड़के को भाषण देने का बड़ा शौक था। एक बार शुरू हो जाता तो बंद ही नहीं होता था। धीरे-धीरे राजा को बुरा लगने लगा कि ये लोग चौथी पास राजा कहते हैं। फिर उसने एक दिन फर्जी डिग्री बनवा ली और बोला कि 'मैं एमए हूं'। लोगों ने कहा कि ये तो गलत है तो आरटीआई डालनी शुरू कर दी, जो आरटीआई डालता उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगा देता”।
विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "कुछ लोगों ने चौथी पास राजा को आइडिया दिया कि नोटबंदी कर दो, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। राजा ने नोटबंदी कर दी लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ और देश 20 साल पीछे चला गया। किसान कानून पास कर दिए तो किसान सड़कों पर आ गए, 750 मौतें हो गई। इससे पहले तुगलक राजा था, वो भी ऐसे ही कुछ भी फालतू करता था।"