ब्रेकिंग न्यूज़

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय

अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग, हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

22-Mar-2024 04:22 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने गुरुवार की देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। 


राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बीच दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में सुजीत सिंह यादव नाम के शख्स ने केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग करते हुए यह जनहित याचिका दाखिल की है।


ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल सीबीआई जज कावेरी बवेजा की अदालत में पेश किया है। कोर्ट इस मामले ईडी की रिमांड याचिका पर सुनवाई कर रही है। ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट में सबूतों का पुलिंदा पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है।  ईडी ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।