बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
05-Aug-2024 02:43 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली हाईकोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी गयी है।
बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति में 26 जून को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से ही सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सीबीआई की गिरफ्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने चुनौती दी थी और नियमित जमानत याचिका भी दाखिल की थी।
कोर्ट ने 17 जुलाई को सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और 29 जुलाई को नियमित जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की अदालत ने केजरीवाल की दोनों याचिकाएं खारिज कर दी।
बता दें कि इससे पहले 21 मार्च को आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। लेकिन ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिल चुकी है जबकि आज सीबीआई मामले में जमानत नहीं मिल पाई। यदि इस मामले में भी जमानत मिल गयी होती तो आज अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर रहते। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिल पाई है।