ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

केजरीवाल के खिलाफ नीतीश का प्रचार नहीं आया काम, JDU के दोनों उम्मीदवारों को AAP ने पछाड़ा

11-Feb-2020 09:53 AM

DELHI : दिल्ली चुनाव में पूरे दमखम के साथ प्रचार करने उतरे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर हमला बोला था। नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल को यहां तक नसीहत दे डाली थी कि वह बिहार से विकास का मॉडल सीखें। लेकिन मतगणना के जो रुझान सामने आए हैं उसके मुताबिक जेडीयू के दोनों उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर बुरी तरह पिछड़ गए हैं।

दिल्ली चुनाव में जेडीयू ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जेडीयू को 70 में से 2 सीटें मिली थी। पहली सीट बुरारी और दूसरी संगम विहार की। इन दोनों सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार बुरी तरह पिछड़ गए हैं। संगम विहार विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार डॉ एससीएल गुप्ता पिछड़ गए हैं जबकि बुरारी सीट से जेडीयू उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार भी पीछे चल रहे हैं।

संगम विहार सीट पर आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया आगे चल रहे हैं। उन्होंने लगभग 5000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। जेडीयू के शिव चरण लाल गुप्ता इस सीट पर पीछे चल रहे हैं। वहीं बुरारी सीट से JDU के शैलेंद्र कुमार आप के संजीव झा से 3800 वोट से पीछे चल रहे हैं.