ब्रेकिंग न्यूज़

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय

केजरीवाल के बाद अब AAP के विधायक पर शिकंजा, सुबह से ही छापेमारी कर रही ED की टीम

23-Mar-2024 09:55 AM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। दिल्ली शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के दूसरे नेता ईडी के निशाने पर आ गए हैं। अब पर्वतन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के एक विधायक के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।


दरअसल, दिल्ली में शराब नीति घोटाले में ईडी ने कई घंटों की पूछताछ के बाद 21 मार्च की देर रात गिरफ्तार कर लिया था। रातभर और दिनभर अपनी कस्टडी में रखने के बाद ईडी ने 22 मार्च को दोपहर बाद सीएम केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के ईडी रिमांड पर भेज दिया।


इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह, पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन समेत 16 लोगों को ईडी अबतक अरेस्ट कर चुकी है। ईडी ने अब आप के विधायक के घर दबिश दी है। शनिवार की सुबह सवेरे ईडी की टीम ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पहुंची और छापेमारी कर रही है हालांकि फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि गुलाब सिंह के खिलाफ ईडी ने किस मामले में एक्शन लिया है।