ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / केजरीवाल का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए AAP नेता, सीएम खट्टर ने...

केजरीवाल का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए AAP नेता, सीएम खट्टर ने दिलाई सदस्यता

20-Jan-2024 03:29 PM

By First Bihar

DESK: सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के हरियाणा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर ने दो दिन पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया।


दरअसल, अशोक तंवर ने बीते 18 जनवरी को AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। आप से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने बीजेपी ज्वाइन किया है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नायब सैनी ने अशोक तंवर का पार्टी में स्वागत किया। 


बता दें कि इससे पहले अशोक तंवर कांग्रेस में थे। बीच में, पूर्व लोकसभा सांसद ने अपनी पार्टी बनाई थी और कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे। फिर वह आप में शामिल हुए और अब वह आप से इस्तीफा देकर बीजेपी से जुड़ गए हैं। अशोक तंवर ने कांग्रेस से आप की बढ़ती नजदीकियों को लेकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से हरियाणा में वह अपने वोट बैंक को और मजबूत कर सकेगी।