ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन

केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर लगाएंगे जनता की अदालत, पूरी दिल्ली से लोगों को बुलाया

केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर लगाएंगे जनता की अदालत, पूरी दिल्ली से लोगों को बुलाया

22-Sep-2024 07:05 AM

By First Bihar

DESK : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को पहली बार जनता की अदालत लगाने जा रहे हैं। केजरीवाल  जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगा रहे हैं। इसमें दिल्लीभर से लोगों को बुलाया गया है। केजरीवाल ने इस्तीफे की घोषणा के साथ ही कहा था कि वह अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए जनता के बीच जाएंगे। जब तक दिल्ली की जनता उन्हें नहीं कहेगी वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा नहीं बैठेंगे। 


वहीं, आप नेता के इस कार्यक्रम को लेकर उनकी पार्टी के एक सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर से जनता की अदालत की शुरुआत कर रहे है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली की जनता उनका पूर्ण समर्थन करेगी। उसके बाद दिल्ली की सभी विधानसभाओं में जनता की अदालत लगाई जाएगी। केजरीवाल उनमें शामिल होंगे। यह हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा।


आप’ नेता  ने कहा कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारतीय राजनीति के इतिहास में नजीर पेश की है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने लोगों की सेवा की जिम्मेदारी देने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केजरीवाल के मार्गदर्शन में चलेगी। आतिशी ने दिल्ली की जनता के सभी रुके हुए काम पूरे करने का वादा किया और कहा कि भाजपा की साजिशों को सफल नहीं होने देंगे।


इधर, दिल्ली के पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर शनिवार जनता दरबार लगेगा। इसमें भाजपा सांसद लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इसका शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता ‘आप’ सरकार से त्रस्त है। लोगों की मूलभूत आवश्यकता भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।