Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस
18-Apr-2024 07:25 PM
By First Bihar
DELHI : दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि उनका शुगर लेबल तेजी घट-बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से नियमित सलाह की अनुमति दी जाए। वही ईडी के वकील जुहैब हुसैन ने कोर्ट को बताया कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेबल बढ़ने की वजह उनके घर से आने वाला खाना है। केजरीवाल को जो खाना दिया जा रहा है, उसमें आलू, पुरी, आम, मिठाई और अन्य मीठी चीजें दी जा रही हैं और इसे मेडिकल के आधार पर बेल लेने के लिए केजरीवाल की तरफ से आधार बनाया जा रहा है।
गुरुवार को केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी ने कोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि आखिर केजरीवाल का शुगर लेबल क्यों बढ़ रहा है? ED के इस दावे को आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली की मंत्री आतिशी ने झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हर दिन 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। वह गंभीर मधुमेह बीमारी से पीड़ित हैं। उनको घर का खाना खाने की इजाजत कोर्ट ने दी है। लेकिन अब घर का खाना बंद कराने की कोशिश की जा रही है।
ईडी के दावे पर दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा कि अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अरविंद केजरीवाल हर दिन 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। इंसुलिन की इतनी यूनिट वही लोग लेते हैं, जिन्हें गंभीर मधुमेह है। इस बीमारी में आप क्या खाना खाते हैं और कौन सा व्यायाम करते हैं, यह सब मधुमेह के रोगी के लिए आवश्यक है। यही वजह है कि कोर्ट ने उन्हें घर का बना खाना खाने की इजाजत दे दी है। लेकिन बीजेपी अपनी सहयोगी संस्था ईडी की मदद से अरविंद केजरीवाल की सेहत खराब करने की कोशिश कर रही है और उनके घर का खाना बंद करने की कोशिश की जा रही है। आतिशी ने आगे बताया कि ईडी ने कोर्ट में कहा है कि अरविंद केजरीवाल मीठी चाय पी रहे हैं और मिठाई खा रहे हैं, यह सरासर झूठ है।
दरअसल, दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने पिछले दिनों लंबी पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और कोर्ट से बेल लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच केजरीवाल ने स्पेशल जज राकेश सयाल की कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनका शुगर लेबल लगातार कभी कम तो कभी अधिक हो रहा है। ऐसे में वह अपने डॉक्टर से नियमित रूप से परामर्श लेना चाहते हैं। कोर्ट ने ईडी को 18 अप्रैल तक इसपर अपना जवाब देने को कहा था।
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी ने गुरुवार को अपना जबाव दाखिल कर दिया है। ईडी के वकील जुहैब हुसैन ने कोर्ट को बताया कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेबल बढ़ने की वजह उनके घर से आने वाला खाना है। केजरीवाल को जो खाना दिया जा रहा है, उसमें आलू, पुरी, आम, मिठाई और अन्य मीठी चीजें दी जा रही हैं और इसे मेडिकल के आधार पर बेल लेने के लिए केजरीवाल की तरफ से आधार बनाया जा रहा है।
ईडी की इस दलील पर केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में विरोध जताया और कहा कि जांच एजेंसी यह बयान मीडिया के लिए दे रही है। केजरीवाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका फास्टिंग शुगर 243 था, जो बहुत ज्यादा है। उन्हें डॉक्टर द्वारा बताया गया खाना ही दिया जा रहा है। इसपर ईडी ने कहा कि केजरीवाल चीनी वाली चाय पी रहे हैं। ईडी के जवाब के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है।
केजरीवाल के वकील ने कहा है कि वे जल्द ही संशोधित याचिका कोर्ट में दाखिल करेंगे। वहीं ईडी ने कहा कि केजरीवाल के शुगर लेबल को लेकर जेल ऑथोरिटी से रिपोर्ट के साथ-साथ केजरीवाल का डायट चार्ट भी मांगा गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने जेल प्रबंधन से केजरीवाल का डायट चार्ट मांगा है। इस मामले पर शुक्रवार को फिर राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई होगी।