ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में हार के बाद कांग्रेस पर केजरीवाल का वार, इस पार्टी का...

बिहार में हार के बाद कांग्रेस पर केजरीवाल का वार, इस पार्टी का कोई माई-बाप नहीं बचा

20-Nov-2020 08:44 PM

DELHI : बिहार चुनाव में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन के बाद लगातार उसके विरोधी निशाना साध रहे हैं। बिहार में हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस पर तीखा वार किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस का अब कोई माई-बाप नहीं बचा है और ना ही यह पार्टी देश को कोई भविष्य दे सकती है। केजरीवाल ने कहा है कि भले ही जनता बीजेपी और कांग्रेस दोनों में से किसी को भी वोट दें लेकिन आखिरकार सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनती है। कांग्रेस कहीं जीत भी जाती है तो उसके विधायक के बीजेपी के साथ जाकर सरकार बना देते हैं। 


एक अंग्रेजी दैनिक के किस तरफ से आयोजित समीज में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस पूरी तरीके से ढहती जा रही है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस के पास नेतृत्व नाम का कोई चीज ही नहीं है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि कोई भी हम मानने को तैयार नहीं है कि कांग्रेस देश का भविष्य हो सकती है। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में उनकी आम आदमी पार्टी भले ही छोटी पार्टी हो लेकिन देश के लोग उसे इज्जत के साथ देखते हैं। 


इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में कांग्रेस की बुरी हार की तरफ इशारा करते हुए भी कई तंज कसे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।  अगर ऐसा रहा तो कांग्रेस का वजूद खतरे में पड़ जाएगा और बीजेपी ही राष्ट्रीय राजनीति करने वाली पार्टी बचेगी।