बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Dec-2024 03:58 PM
By First Bihar
Keerthy Suresh Wedding: साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthi Suresh) शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने एंटनी शाटिल (antony thattil) से शादी रचाई है। शादी की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में गोवा में पारंपरिक शादी की।
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने एक्स पर शादी की चार तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। इसी महीने कीर्ति और एंटनी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसपर कीर्ति के पिता और मां ने एक खास नोट लिखा था और 12 दिसंबर को दोनों की शादी की जानकारी दी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति सुरेश के पति एंटनी थाटिल एक बिजनेसमैन हैं और दुबई के साथ साथ केरल के कोच्चि में कारोबार करते हैं। एंटनी अपने होम टाउन में कई रिसॉर्ट के मालिक हैं और सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब एक्ट्रेस हाई स्कूल में थीं और एंटनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे।


