अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Jan-2023 11:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के एसपी वर्मा रोड के पास स्वामीनंद चौराहे पर शूरवीर महाराणा प्रताप की साढ़े 10 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। ये प्रतिमा एक कांस्य प्रतिमा है। जिसमें महाराणा प्रताप को घोड़े पर सवार दिखाया गया है। यह प्रतिमा कल बनकर तैयार हुई और अब आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रतिमा का अनावरण किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इनका समाज में बहुत बड़ा योजदान है। इनको लेकर राज्य में हमेशा कार्यक्रम होते रहता है। लेकिन, हमलोगों के मन में यह बात थी कि इनका हमारे यहां राजकीय समारोह मनाया जाए और इसी को लेकर आज इनकी मूर्ति को लगाया गया है। हमारी चाहत है कि, नए पीढ़ी के लोपज भी इनकी मूर्ति को देखें और इनके बारे में जाने।
इसके आलावा उन्होंने केसीआर के मीटिंग में बुलावा नहीं मिलने को लेकर कहा कि, कोई यदि अपनी पार्टी की मीटिंग करता हैं और किसी को नहीं बुलाता है तो इसमें कोई बड़ी बात तो नहीं है। हम कल भी इसको लेकर बता चुके हैं कि, उनको अपनी पार्टी की मीटिंग में किसको बुलाया हैं और किसको नहीं उससे मुझे कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि, उनलोगों को भी इस बात की जानकारी है कि मैं अभी अपनी यात्रा में जुटा हुआ हूं और इसलिए उन्होंने बुलावा नहीं दिया। अगर, बुलावा मिलता भी तो मैं चाह कर भी शामिल नहीं हो पाता। बिहार मेन बजट सत्र के बाद हम फिर से विपक्षी एकजुटता को लेकर निकलेंगे तो उनसे मुलाकात जरूर होगी।
गौरतलब हो कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' ने आज बड़ी रैली की। तेलंगाना के खम्मम में आयोजित एक मेगा रैली के जरिए केसीआर ने विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इस रैली में आने का न्यौता तक नहीं दिया। मिशन 2024 के लिए निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ विपक्ष के अन्य बड़े नेता रैली में शामिल हुए। नीतीश को निमंत्रण नहीं दिये जाने पर भाजपा ने कहा कि केसीआर खुद पीएम के उम्मीदवार हैं इसलिए न्योता नहीं दिया।