Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
30-Oct-2023 03:51 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर तेलंगाना से आ रही है, जहां केसीआर की पार्टी बीआरएस के सांसद के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ में मौजूद शख्स ने बीआरएस सांसद कोथा प्रभाकर रेड्डी के पेट में चाकू मार दिया है। आनन-फानन में प्रभाकर रेड्डी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
दरअसल, तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है। मेडक से सांसद और दुब्बाका से बीआरएस के उम्मीदवार कोथा प्रभाकर रेड्डी सोमवार को सुरमपल्ली गांव में चुनाव प्रचार अभियान चला रहे थे, तभी एक शख्स ने उनके पेट में चाकू मार दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
घटना से गुस्साए समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर पहले उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घायल सांसद को गजवेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें हैदराबाद भेजने की तैयारी चल रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस एक्शन में आ गई है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।