BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
17-Jul-2022 08:15 PM
PATNA: गृह मंत्रालय से मिले अलर्ट के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिहार में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर से सभी जिलों के एसपी को अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद सभी जिलों में कांवड़ यात्री और बाबा धाम कांवड़ रूट पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एडीजी पुलिस मुख्यालय जेएस गंगवार ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एडीजी पुलिस मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि कांवड़िया को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। जिला पुलिस के अलावे रेलवे पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। मंदिरों और सभी कांवड़ मार्गों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गयी है। करीब 6000 जवानों को तैनात किया गया है। इन जवानों की 45 दिनों तक तैनात किया गया है।
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को यह अलर्ट किया है कि कुछ संगठन भीड़ भाड़ वाले जगहों को निशाना बना सकते हैं। कांवर यात्रा में सबसे अधिक भीड़ रहती है। ट्रेनों में कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए रेल जिला पुलिस को अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की बात कही गयी है। मिली अलर्ट के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये हैं।
करीब छह हजार पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है। मुंगेर, बांका, नवगछिया, मुजफ्फरपुर में काफी संख्या में बलों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गयी है। कई पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। खासकर जमालपुर रेल पुलिस को विशेष पुलिस बल भेजा गया है। मुजफ्फरपुर,मुंगेर,भागलपुर के साथ अन्य जिलों में विशेष सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
3000 पुलिस के बल, पुलिस कर्मी और पदाधिकारी, होमगार्ड जवान, महिला पुलिस की तैनाती की गयी है। ट्रेनों में कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए रेल जिला पुलिस को भी अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। सबसे अधिक भीड़ वही रहती है।
एडीजी पुलिस मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि आवश्यकता होने पर और बलों को उपलब्ध कराया जाएगा। भीड़ का नियंत्रण और कावरियों की सुरक्षा करना हमारा उद्धेश्य है। कांवरियो को किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था लागू करेगे।