गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Dec-2023 08:14 AM
By First Bihar
DESK: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार की तस्वीर साफ होने के बाद अब राजस्थान की बारी है। राजस्थान में सीएम की कमान किसे मिलेगी, इसका फैसला आज होने वाली विधायक दल की बैठक में होगा। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सीएम की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं हालांकि इस रेस में उनके अलावा कई और नाम भी शामिल हैं। विधायक दल की बैठक के बाद राजस्थान के नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
दरअसल, राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। राजस्थान के तीनों पर्यवेक्षक सुबह 11 बजे जयपुर पहुंचेंगे और पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम के नाम पर चर्चा होगी और फिर पार्टी की तरफ से नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की सबसे बड़ी दावेदार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हैं।
वसुंधरा राजे के अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मेघवाल, सीपी जोशी, बाबा बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, ओम बिरला और ओम माथुर भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं। पार्टी वसुंधरा को मौका देती है या सीएम की रेस में शामिल किसी दूसरे नाम पर सहमति बनेगी, या फिर यहां भी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह नया चेहरा सामने आएगा? विधायक दल की बैठक के बाद सब साफ हो जाएगा।
बता दें कि वसुंधरा राजे ने शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी की चिंता बढ़ा दी हैं। सीएम के ऐलान में हो रही देरी और लगातार बढ़ते दावेदारों के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं और उन्हें विधायकों संग बैठक कर एक नाम पर सहमति बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यवेक्षकों में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े शामिल हैं।