लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
19-Jul-2023 12:01 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन छिनतई और गुंडागर्दी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी के जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव से जुडी हुई है। यहां रात में हाथ में कट्टा लेकर बर्थ-डे केक काट रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल, राजधनी पटना के मरीन ड्राइव पर पांच युवक कट्टा दिखाकर फ्री में अंडा रोल-चाउमिन फ्री में खाते थे। अब इन लोगों को मरीन ड्राइव पर हथियार से केक काटते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कट्टा और दो कारतूस जब्त किया गया। सभी आरोपितों की आयु 18 से 19 वर्ष है। वे लोग मरीन ड्राइव पर हथियार का भय दिखाकर दुकानदारों से मुफ्त में चाउमिन, रोल और आइसक्रीम खाते थे।
वहीं, इन आरोपितों की पहचान कुर्जी कुम्हार गली निवासी प्रिंस राज, कुर्जी गेट नंबर 83 निवासी मो. आरिफ, कुर्जी पुल हनुमान स्टोर निवासी राहुल कुमार, भूंजा गली निवासी रोशन कुमार उर्फ गोलू और गेट नंबर 74 निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। ये लोग रात करीब आठ बजे हथियार लेकर मरीन ड्राइव पर घूम रहे थे। उन्होंने दुकानदारों से मुफ्त में खाने-पीने का सामान लिया। फिर एक युवक जन्मदिन मानने के लिए बीच सड़क पर केक काटने लगा। इस बीच कुछ दुकानदारों ने थोड़ी दूरी पर मौजूद होमगार्ड जवानों को जाकर बताया कि वहां केक काट रहे युवकों के पास हथियार है। जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों को अरेस्ट कर लिया।
इधर, पुलिस के आते ही मुफ्तखोरी के शिकार बने दुकानदारों ने युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। इस बीच थानेदार के साथ प्रशिक्षु दारोगा ऊषा कुमारी पहुंचीं और आरोपितों को भीड़ की चंगुल से छुड़ा कर गिरफ्त में ले लिया। जबकि, इस मामले में थानेदार राजकुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोपितों की आयु 18 से 19 वर्ष है। वे जेपी गंगा पथ पर हथियार का भय दिखाकर दुकानदारों से मुफ्त में चाउमिन, रोल और आइसक्रीम खाते थे।