दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Dec-2024 06:56 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी गाँव में एक प्रेमी युगल ने ग्रामीणों के सामने विवाह कर लिया और साथ जीने-मरने की कसम खाई। जानकारी के अनुसार, मरंगी निवासी राजेश कुमार शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार शर्मा का उसी गाँव की स्व. लक्ष्मी प्रसाद चौधरी की पुत्री प्रियंका कुमारी के साथ पिछले आठ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बीती रात जब अभिषेक, प्रियंका से मिलने उसके घर आया, तो प्रियंका के परिजनों ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। तब अभिषेक और प्रियंका ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और विवाह करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की एक पंचायत हुई, जिसमें दोनों प्रेमी युगल ने स्वेच्छा से एक-दूसरे से विवाह कर लिया।
इस दौरान मुखिया शंकर यादव, सरपंच मो. जरीफ, पूर्व सरपंच प्रदीप यादव, विजय सिंह यादव, पूर्व मुखिया नीरज यादव, राजद नेता संतोष यादव, सुभाष यादव, मिथुन यादव, निशु यादव, लक्ष्मण शर्मा, प्रवीण कुमार, राजकुमार यादव, छोटेलाल यादव, पैक्स अध्यक्ष पांडव शर्मा, रतन यादव आदि मौजूद थे। यह प्रेम विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।




कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट