ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / Katihar News: पत्नी और बच्चों के सामने भाजपा MLC के भतीजे को रेल...

Katihar News: पत्नी और बच्चों के सामने भाजपा MLC के भतीजे को रेल SP ने मारा थप्पड़, चाचा ने वीडियो भेजकर CM नीतीश से की कार्रवाई की मांग

12-Oct-2024 04:07 PM

By First Bihar

KATIHAR: भाजपा (BJP) के विधान पार्षद (MLC) अशोक अग्रवाल के भतीजे को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थप्पड़ मारने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं है बल्कि कटिहार रेल एसपी डॉ. संजय भारती हैं। जिन्होंने दुर्गा पूजा मेला घूमने आए कटिहार के विधान पार्षद (MLC) अशोक अग्रवाल की भतीजे गौतम को पत्नी और बच्चों के सामने थप्पड़ जड़ दिया। 


बताया जाता है कि गौतम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पूजा पंडाल देख रहा था तभी किसी बात को लेकर कटिहार रेलवे एसपी डॉ. संजय भारती उनसे बदसलूकी करने लगे और एमएलसी के भतीजे को थप्पड़ मार दिया। एमएलसी के भतीजे को थप्पड़ मारते रेल एसपी का वीडियो वहां खड़े एक एडवोकेट ने बना लिया। 


वीडियो बनाने वाला खुद को वकील बता रहा है। कह रहा है जो आप लोग कर रहे हैं उसका वीडियो हम बना रहे हैं हम पेशे से एडवोकेट हैं। फिर कहा की तीन बार आप इसको मार चुके हैं आप क्या है? आप मजिस्ट्रेट हैं ना..खुद को एडवोकेट बताने वाले शख्स ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


बताया जाता है कि रेल एसपी ने जिसे थप्पड़ मारा वो बीजेपी एमएलसी का भतीजा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वायरल वीडियो भेजा और थप्पड़ मारने वाले रेल एसपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं?