मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Oct-2024 04:27 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में अवैध पटाखा गोदाम और दुकान में छापेमारी की गयी जहां से 70 लाख रूपये का पटाखा जब्त किया गया है। फिलहाल गोदाम और तीन दुकान को सील किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चन्द्र चौधरी ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा बाजार में परवेज स्टोर है जहां बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से पटाखा दुकान और गोदाम में लाखों का पताखा स्टोर करके रखा गया है। इसी सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई है तब पता चला कि 70 लाख रुपये का पटाखा गोदाम और तीन दुकान में रखा गया है। जिसे सील किया गया है।
उन्होंने बताया कि बड़ा बाजार एक रिहायसी इलाका है जहां बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखा रखा गया था। जिसे दिपावली में बेचने के लिए लाया गया था। लाइसेंस नहीं रहने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से 3 दुकान और एक गोदाम को सील कर दिया गया। इस छापेमारी से बड़ा बाजार इलाके में दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।