ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / KATIHAR NEWS: आंधी-तूफान के साथ आई बारिश ने किसानों पर ढाया कहर, केले...

KATIHAR NEWS: आंधी-तूफान के साथ आई बारिश ने किसानों पर ढाया कहर, केले की फसल बर्बाद, नीतीश सरकार से मुआवजे की मांग

28-Sep-2024 05:23 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार में पिछले 3 दिनों से लगातार तेज आंधी बारिश ने केला की खेती कर रहे किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। कटिहार के समेली प्रखंड के पूर्वी चांदपुर पंचायत के विषनीचक गांव में केला की खेती करने वाले किसानों की फसल  बारिश आंधी तूफान में पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। सैकड़ों एकड़ में लगी केले की खेती तबाह और बर्बाद हो गयी है। यह केला किसानों पर किसी कहर से कम नहीं है। केला किसानों को भारी नुकसान हुआ है अब वो नीतीश सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 


समेली प्रखंड के  केला किसान अवदेश कुमार साह, राजेद्र साह, बिपिन साह, राजेश साह, चिक्कू मंडल, अरविंद साह, दुखन मंडल, जगदीश मंडल, कारो मंडल, जितन मंडल, ओम प्रकाश साह, दीपक साह, सहित मुरादपुर पंचायत के डुमरिया गांव महेंद्र सिंह, निरंजन भगत, मुन्ना सिंह, कामों मंडल सहित अन्य किसानों ने बताया कि गांव में दो दर्जन से अधिक किसानों के द्वारा करीब 100 एकड़ में केले की फसल लगाई गई थी। 


बता दें कि 24 सितंबर की रात में आंधी तूफान के कारण केले की फसल ज्यादा बर्बाद हुई है। उसके बाद भी लगातार हो रही आंधी-तूफान और बारिश से केले की खेती नष्ट हो गयी है। केले की पैदावर करने वाले किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। खेत में पड़े केले की फसल को भी किसान नहीं उठा पा रहे हैं। कटिहार के किसान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। कटिहार डीएम से मुआवजा दिये जाने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image