बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
09-Dec-2021 10:31 AM
KATIHAR : कटिहार के मनिहारी का दियारा का इलाका इन दिनों गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा है. दियारा के आपराधिक तत्व वर्चस्व और रंगदारी को लेकर किसानों पर अपना कहर बरपा रहे हैं. ताजा मामला ये है कि अपने खेत में कलाई की फसल को देखने गए मनिहारी के संजय यादव को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी.
घटना से इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. किसान अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं. किसान संजय यादव की हत्या से आक्रोशित किसानों ने शव को लेकर मनिहारी चौक पर आगजनी और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. किसानों की मांग थी कि मृतक किसान के परिजनों को मुआवजा दिया जाय और दुबारा दियारा के किसान पर कोई आपराधिक वारदात न हो इसके लिए उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए.
प्रदर्शन कर रहे किसान को प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा समझा बुझाकर जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. गौरतलब है कि मनिहारी के दियारा इलाके में किसान हत्या की ये दोहरी वारदात है.