Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
12-Dec-2019 02:56 PM
KATIHAR : दो पेटी के लिए दो बच्चों के बाप ने दो-दो शादियां रचा ली. जी हां, घटना कटिहार जिले की है. जहां पुलिस ने ऐसे ही एक शख्स को अरेस्ट किया है. जो दो लाख रुपये दहेज़ के लिए अपनी पहली पत्नी को प्रताड़ित कर दूसरी शादी रचा ली. महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. आरोपी पति से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
सावित्री से 4 साल पहले हुई थी शादी
घटना जिले के मनिहारी थाना इलाके की है. जहां छोटी बाघमारा गांव में पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहे एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मुकेश साह के ऊपर उसकी पहली पत्नी सावित्री ने दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मनिहारी थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक मुकेश अपनी सावित्री के परिजनों के ऊपर 2 लाख रुपये और दहेज़ देने का दबाव बना रहा था. जब ससुराल वालों ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो उसने दूसरी शादी रचा ली. बताया जा रहा है कि अमदाबाद के बैरिया की रहने वाली सावित्री की शादी मनिहारी के छोटी बाघमारा गांव में रहने वाले मुकेश साह से 4 साल पहले हुई थी. मुकेश साह को शादी में उपहार के साथ 3 लाख नकद भी मिला था. दोनों के दो बच्चे भी हैं.
पुलिस को देखकर भागने लगा
मनिहारी थानाध्यक्ष अशोक मेहता बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार मुकेश साह की गिरफ्तारी में लगी हुई थी. दारोगा नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को जब टीम उसे अरेस्ट करने पहुंची तो वह भागने लगा. जिसे पुलिस ने डाक बंगला रोड पर घेरकर पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि मुकेश साह के ऊपर दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.