मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Feb-2023 04:06 PM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने समाधान यात्रा के 19 वें दिन कटिहार में थे। उन्होंने बिहार सरकार के तरफ से चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और इन इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान समाधान यात्रा से लौटते वक्त डिघरी में लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कटिहार कोढ़ा मुख्य मार्ग के डिघरी चौक पर समाधान यात्रा के दौरान लगाए पोस्टर को फाड़ डाला और उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने कटिहार समाहरणालय के पास माले विधायक की गाड़ी को रोक दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का लोगों ने जमकर विरोध किया। इस भीड़ में युवक भी शामिल थे। युवकों का कहना था कि पढ लिख कर नौकरी नहीं मिलेगी तब पढ़ने से क्या फायदा? पढ़ लिखकर लोग चाय और सब्जी बेच रहा है और कोई खेती कर रहा है। किसी को भी नौकरी नसीब नहीं हो पा रही है। क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यही समाधान निकाल रहे हैं। वे किस बात का समाधान कर रहे हैं। इसी बात का लोग विरोध कर रहे है।
मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा को लेकर लगे बैनर पोस्टर को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया और मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समाधान यात्रा के खिलाफ युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। आगजनी कर रहे युवकों का कहना था कि जब मुख्यमंत्री लोगों से मिल नहीं रहे हैं और किस बात का समाधान कर रहे हैं। पब्लिक से मिलेंगे तभी तो समस्या का समाधान निकालेंगे। बिना मिले किस बात का समाधान कर रहे हैं यह समझ से परे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि जो घूसखोर है उसी से मुख्यमंत्री मिल रहे हैं लेकिन हमलोगों से बिना मिले ही लौट रहे हैं। इसी बात को लेकर लोग नाराज हैं।