ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ संचालक...

कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ संचालक गिरफ्तार

21-May-2022 03:38 PM

By Tahsin Ali

KATIHAR: कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हथियार के साथ इसके संचालक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।


कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा ग़ांव में हथियार बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और बड़ी मात्रा में हथियार के साथ मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार किया।


मिनी गन फैक्ट्री के संचालक से फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी कि आखिर यह हथियारों की सप्लाई कहां करता था। पूछताछ के दौरान इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इसकी निशानदेही के आधार पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जाएगी।


कटिहार पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव में छापेमारी की गयी थी। इस कार्यवाई में मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार किया गया था। मिनी गन फैक्ट्री बना रखे उसके घर से पुलिस ने 3 देसी पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 2 देसी कट्टा समेत कई अर्धनिर्मित हथियार और 20 जिंदा कारतूस बरामद किया है।