RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
12-Mar-2024 08:18 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब की जगह लोग कई तरह का नशा कर रहे हैं। स्मैक, गांजा, हेरोइन, कोकीन, चरस, ब्राउन शुगर, सुलेशन, व्हाइटनर, नशीली दवाइयां सहित कई तरह का नशा लोग करते हैं। इसमें कफ सिरफ को भी शामिल कर लिया है। बताया जाता है कि कफ सिरफ भी ज्यादा नशा करता है। बताया जा रहा है कि 25 मार्च को होली है और बिहार में शराब बंद है। कफ सिरप की इस खेप को होली में खपाने की तैयारी थी। लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर मंसूबों पर पानी फेर दिया।
कफ सिरप का इस्तेमाल भी लोग नशा करने के लिए करते हैं। बिहार के कटिहार जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद किया गया है। ट्रक में लदे इस खेप को कटिहार पुलिस ने जब्त किया है। वही जिस ट्रक से इसे लाया गया था उस ट्रक को भी जब्त किया गया है। कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की और हाइवे 31 फुलवरिया चौक के पास कार्रवाई की।
पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त ट्रक से पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की 100 कार्टन बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि 15 हजार प्रतिबंधित सिरप की बोतल बरामद किया है। गिरफ्तार ट्रक चालक को पूर्णिया चिन्हित होल सेल दुकानदार को सिरप देना था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।


