बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
25-Nov-2020 09:29 PM
KATIHAR : जिले के सालमारी आउट पोस्ट इलाके में अपराधियों ने हत्या की एक घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद मृतक किसान के घर में मातम छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात कटिहार जिले के सालमारी ओपी का है. जहां गोरखपुर पंचायत में मानगोई केशवपुर मार्ग के पास बहियार में एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक किसान की पहचान हाजी मोहम्मद इसरुल (52) के रूप में की गई है, जो तेघड़ा पंचायत के टेंगरी टोला के रहने वाला बताया जा रहा है.
मृतक की पत्नी जावेरुन खातून ने बताया कि शाम मानगोई निवासी अहमद रजा घर पर आया था. वह मोहम्मद इसरुल को बुलाकर साथ ले गया था. रात भर जब वे वापस नहीं आए तो खोजबीन की गयी लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.
कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी जावेरुन खातून के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इसमें एक नामजद और एक अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.