ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

कटिहार में एक दारोगा और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SI पर मर्डर और सिपाही के ऊपर हथियार लेकर भागने का आरोप

कटिहार में एक दारोगा और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SI पर मर्डर और सिपाही के ऊपर हथियार लेकर भागने का आरोप

19-Nov-2019 04:27 PM

KATIHAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कटिहार से जहां पुलिस ने एक दारोगा और पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है. आईजी के आदेश पर दोनों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


मामला कटिहार जिले के मनिहारी थाना इलाके की है. जहां दोनों ही पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दारोगा दिलीप ओझा के ऊपर मर्डर का आरोप है. बताया जा रहा है कि दिलीप ओझा पहले कचना आउट पोस्ट का प्रभारी था. वहीं, गिरफ्तार दूसरे पुलिसकर्मी की पहचान रघुवंश मणि ठाकुर के रूप में की गई है. पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही रघुवंश मणि ठाकुर के ऊपर चुनाव के समय हथियार लेकर फरार होने का आरोप है. 


मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आईजी के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है. दोनों के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस मामले की कारवाई में जुटी हुई है.