ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
09-Mar-2024 07:08 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार के कटिहार में 40 हथियारबंद डकैतों ने घर का गेट तोड़कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। हथियारबंद डकैतों ने घर की महिलाओं को बंधक बनाकर 2 भर सोना, 40 भर चांदी और 14 हजार कैश लूटकर फरार हो गये। इस दौरान अपराधियों ने 40 राउंड फायरिंग की और बम फेंक कर इलाके में दहशत फैलानी की कोशिश की।
घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के जयजला गांव की है जहां शुक्रवार की बीते देर रात डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वायर्ड की टीम को बुलाया। घटना के संबंध में पीड़िता शबनम ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी में डकैतों को घर का गेट तोड़ते घुसते देखा। 40 से अधिक संख्या में आए डकैत ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे और बम फेंकने लगे।
इतने तादाद में अपराधियों को देखकर घर का पूरा सदस्य काफी दहशत में था। घर के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। घर के मलिक हाजी मोहम्मद जरदीश आलम अपने परिवार को लेकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन चारों तरफ से घिरे होने के कारण भाग नहीं सके। बदमाशों ने घर में मौजूद तीन महिलाओं से उनके गहने लूट लिये और विरोध करने पर पिटाई की गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्जनों खोखा बरामद किया। बदमाशों ने सीसीटीवी को भी तोड़ डाला और ड्राइव अपने साथ ले गये। वही मौके पर पहुंचे बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गश्ती पुलिस को देर रात डकैती की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया। उन्होंने बताया कि 25 - 30 की संख्या में डकैत पहुंचे थे जहां घर में घुसकर फायरिंग की और बम विस्फोट भी किया था। बदमाशों ने दो भर सोना और 40 भर चांदी सहित 14 हजार कैश लूटने में कामयाब रहे। घटना को लेकर गृहस्वामी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।