बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Jan-2020 05:57 PM
KATIHAR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कटिहार से जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार अपराधी 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात कटिहार के अमदाबाद थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को निशाना बनाया. अपराधी 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक 7 लाख रुपये कैश लेकर जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया. फिर अपराधी उससे रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए.
घटना के बाद पीड़ित सीएसपी संचालक ने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने बताया कि सीएसपी संचालक की ओर से 7 लाख रुपये लुटे जाने की शिकायत की गई है.