ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / कटिहार में क्लर्क की गोली मारकर हत्या, पुलिस लाइन से चंद कदम दूर...

कटिहार में क्लर्क की गोली मारकर हत्या, पुलिस लाइन से चंद कदम दूर अपराधियों ने किया मर्डर

08-Apr-2021 02:29 PM

KATIHAR : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने कटिहार न्यायालय के लिपिक शशि भूषण तिवारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना सिरसा चौक की बताई जा रही है. अपराधियों ने जिस जगह लिपिक की हत्या की है वह जगह पुलिस लाइन से महज चंद कदमों की दूरी पर है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. 


बताया जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.  मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस तुरंत मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस उपाधीक्षक अमरकांत झा ने बताया कि सुनियोजित ढंग से 10-20 की संख्या में आए अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है.


वहीं फिलहाल इस मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गई है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि होली के दिन मृतक का अपने चचेरे भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत भी बुलाई गई थी. ऐसे में पुलिस को शक है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.