ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत, किसी ने...

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

07-Aug-2023 08:08 AM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी है। देर रात हुई इस दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अहले सुबह जब इस घटना की जानकारी लोगों को मिली लोग यह पता लगाने में जुट गये कि तीनों युवक कौन थे और कहां के रहने वाले थे। 


बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था जिसकी वजह से सिर में गहरी चोट लगने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी। कोढ़ा थाना क्षेत्र के डुम्मर पुल के पास इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।


युवक के पास से बरामद आईडी से पता चला है कि तीनों बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों की लाश को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।