लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
10-Aug-2021 01:12 PM
KATIHAR : बिहार के कटिहार में मेयर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने अबतक फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पा कर दिया है. पुलिस ने ड्राइवर टोला स्थित फरार चल रहे चारों आरोपियों के घर नोटिस चिपकाते हुए सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती करने की बात कही है.
मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने कहा कि मेयर हत्याकांड में अबतक 12 अभियुक्तों का नाम सामने आया है जिनमें 8 अभियुक्तों के खिलाफ FIR दर्ज हैं. जबकि 4 के खिलाफ FIR दर्ज नहीं है. चार अभियुक्त अभिषेक महतो, अंकित चौहान, सनी श्रीवास्तव और श्रीकांत श्रीवास्तव इस मामले में अभी फरार चल रहे हैं. इन चारों के खिलाफ कोर्ट से नोटिस लिया गया है. आज नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है.
थाना प्रभारी ने बताया कि यदि ये चार अभियुक्त कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो कल कोर्ट के आदेश से इनकी कुर्की जब्ती की जाएगी. उन्होंने बताया कि नोटिस चिपकाने की प्रक्रिया ढोल नगाड़े की आवाज़ के साथ की जा रही है ताकि लोगों को पता चले कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और अबतक कार्रवाई कहां तक पहुंची है.
आपको बता दें कि 29 जुलाई की रात कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मेयर की हत्या के बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस के इस एक्शन के बाद कटिहार के मेयर हत्याकांड में दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इन्होंने पुलिस महानिरीक्षक के सामने सरेंडर किया है. दोनों की पहचान सन्नी और टुनटुन श्रीवास्तव के रूप में की गई है. सरेंडर करने के बाद पुलिस ने दोनों को कटिहार पुलिस को सौंप दिया है.