ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

कटिहार के बेखौफ अपराधी, किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

10-Aug-2021 09:31 PM

By Tahsin Ali

KATIHAR: कटिहार के मेयर की हत्या मामले के पुलिस ने अभी आरोपियों को गिरफ्तार ही किया था कि एक बार फिर अपराधियों ने कटिहार में हत्या की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। देर शाम अपराधियों ने बाइक सवार की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  


अपराधियों ने कटिहार सीजेएम आवास के पास हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बाइक सवार को कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान ऑफिसर कॉलोनी निवासी पम्पम झा के रूप में हुई है। जो पेशे से किराना व्यवसायी बताए जा रहे हैं। 


हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन के लिए यह घटना एक चुनौती से कम नहीं है क्योंकि घटनास्थल से महज चंद कदमों की दूरी पर डीएसपी और सीजेएम का आवास है। वही इस इलाके में कई प्रशासनिक अधिकारियों का आवास भी है। घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही आस-पास के लोग भी हत्या के इस वारदात से सकते में हैं। 


कटिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो गये है। यही कारण है कि एक के बात एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कटिहार में हत्या, लूट और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही अपराधियों ने कटिहार के मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए किराना व्यवसायी को निशाना बनाया। अपराधियों ने किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।  हैरानी की बात है कि अपराधियों ने ऐसी जगह पर वारदात को अंजाम दिया है जहां कुछ ही दूरी पर डीएसपी, सीजेएम और कई प्रशासनिक अधिकारियों का आवास है। जहां अपराधी आते है और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुट गयी है।