मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Aug-2022 01:29 PM
KATIHAR: महागठबंधन की सरकार बनते ही राजद के वर्तमान विधायक भी अपने पुराने रूप में आ गये हैं। उन्होंने अधिकारीयों पर रुतबा दिखाना शुरू कर दिया है। वे अपनी दादागिरी अधिकारियों पर दिखाने लगे हैं। मामला कटिहार जिले का है, जहां जन सुशासन शिविर के दौरान पूर्व विधायक और डीडीसी में झड़प हो गई। नौबत तू-तू,मै-मैं तक आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के सामने ही पुर्व विधायक ने डीडीसी से बहस शुरू कर दी.
मामला जल नल योजना में हुए भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जब जिला प्रशासन के द्वार कटिहार मुख्यालय में जन सुशासन शिविर का कार्यक्रम चल रहा था. पूर्व विधायक का कहना था कि जल नल योजना में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन डीडीसी इस बात को मानने को तैयार नही थे. इसके बाद पूर्व विधायक का पारा चढ़ गया और डीडीसी से बहस पर उतर गये. पूर्व विधायक ने यहां तक कह दिया कि अगर बरारी के किसी भी पंचायत में लोगों को नल का जल मिला हो तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा.
वहीं, पूर्व विधायक ने अधिकारी को चोर बेईमान और दलाल तक कह डाला. नीरज यादव बरारी विधानसभा कटिहार से राजद के पूर्व विधायक हैं. विधायक ने डीडीसी पर अभियंता और संवेदक के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है. मामला डीडीसी के जांच के आदेश देने के आश्वासन के बाद शांत हुआ.