DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर
21-Oct-2024 07:37 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार पुलिस ने विष्णु मंडल हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही मृतक की बाइक का पार्ट्स भी बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजित सिंह ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है।
उन्होंने बताया कि घटना मुजफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिया की है जहां से 24 सितंबर को पानी से भरे गड्ढे में से एक बोरा बरामद किया गया था। बोरे में से बरामद लाश की पहचान विष्णु मंडल नामक व्यक्ति के रूप में हुई थी। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई थी जिसका खुलासा आज कटिहार पुलिस ने किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को दिलारपुर मनिहारी निवासी विष्णु मंडल का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने के संबंध में परिजनों ने थाने में आवेदन दिया था। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और अनुसंधान के क्रम में अगवा विष्णु कुमार मंडल की लाश 24 सितंबर को कोरियापट्टी बैगना से उतर कटिहार-मनिया रेलखण्ड के किनारे से पानी भरे गड्ढे से बोरा में बंध हुआ बरामद किया।
तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया। मामले में संलिप्त अपराधी संजय मंडल, फटकन मंडल और स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी कोरिया टोला, बैगना वार्ड नं0-24, नगर थाना क्षेत्र से हुई है।
गिरफ्तार अपराधियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि मृतक विष्णु कुमार मंडल और स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी खबर स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन के परिजनों को हो गयी। जिसके बाद अपने अन्य दो साथियों मनोज मंडल उर्फ मन्ना एवं सोनू मंडल के साथ मिलकर साजिश के तहत मृतक विष्णु कुमार मंडल को बुलाकर उसकी हत्या की गयी। हत्या के बाद शव को रात में ही बोरा में रखकर रेलवे लाईन के किनारे पानी में फेंक दिया गया।