खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Nov-2024 08:37 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार रेलवे के माल गोदाम कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब पांच अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार होकर रेक पॉइंट पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
रेक पॉइंट के चीफ सुपरवाइजर सुबोध राय ने बताया कि वे सभी पार्टी का हिसाब देख रहे थे तभी अपराधी अंदर घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने एक कर्मी को निशाना बनाते हुए बंदूक तान दी। सभी कर्मचारी डर के मारे एक कमरे में बंद हो गए। अपराधियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन आरपीएफ का एक सिपाही आता देख वे भाग निकले।
रेक पॉइंट के कर्मी शंकर प्रसाद शाह ने बताया कि वे काम कर रहे थे तभी अपराधियों ने उन पर बंदूक तान दी और भगलु यादव नामक एक ट्रक ड्राइवर को खोजने लगे। इस घटना के बाद सभी कर्मचारी काफी डरे हुए हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।