ब्रेकिंग न्यूज़

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश

Katihar Crime News: चकमा देकर थाने के लॉकअप से फरार हो गया शातिर चोर, जेल से भागने के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट; खाकी पर उठ रहे सवाल

Katihar Crime News: चकमा देकर थाने के लॉकअप से फरार हो गया शातिर चोर, जेल से भागने के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट; खाकी पर उठ रहे सवाल

03-Oct-2024 05:49 PM

By SONU

KATIHAR: कटिहार में पिछले दिनों जेल दी दीवार फांदकर एक शातिर चोर फरार हो गया था। काफी मशक्कत के बाद गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और कोर्ट में पेशी के लिए थाने की हाजत में बंद कर के रखा था लेकिन चोर इतना शातिर है कि एक बार फिर वह हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, कटिहार मंडल कारा में बंद एक कैदी पिछले दिनों जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ था। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया था। आबादपुर थाना क्षेत्र से 27 सितंबर को आबादपुर बराहखोर निवासी मो. मुनावर के घर हुए चोरी के मामले में बीते 28 सितंबर को पुलिस ने 20 वर्षीय कैसर खान और 21 वर्षीय मालिकुर्राहमन को अरेस्ट किया था।


पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया था लेकन सोमवार को कैसर खान जेल की दीवार फांदकर वहां से फरार होने में सफल हो गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था और फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। पुलिस ने कई दिनों की मशक्कत के बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया।


कैदी को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने उसे आबादपुर सहायक थाना के हाजत में बंद कर के रखा था। अगले दिन कोर्ट में उसकी पेशी होनी थी लेकिन इससे पहले ही शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर थाने की हाजत से फरार हो गया। लगातार दूसरी बार कैदी के फरार होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें कैदी को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इस मामले में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।