ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कटिहार में गंगा किनारे खेती कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या,...

कटिहार में गंगा किनारे खेती कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

05-Jan-2023 11:52 AM

KATIHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन किसी न किसी जिले से अपराध की खबरें निकल कर सामने न आती हो। हालांकि, अपराध कम करने को लेकर पुलिस महकमा भी अलर्ट मोड पर है। सूबे के डीजीपी अपने पुलिस अधिकारियों को यह साफ़ निर्देशित कर चुके हैं कि आप अपराधियों को भगाएं।  लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी नाकों में दम कर रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। यहां गंगा किनारे खेत में काम कर रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के कटिहार में कुर्सेला थाना क्षेत्र के चांयटोला इलाके का है। जहां गंगा किनारे खेती का काम कर रहे एक किसान के ऊपर अपराधियों द्वारा गोली से भून डाला गया। इस घटना के पीछे की वजह क्या है इसकी जानकारी फिलहाल निकल कर सामने आई है।  इसको लेकर पुलिस टीम को जानकारी दी गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किसान की पहचान अशोक मण्डल के रूप में हुई है। 


वहीं, इस घटना के बाद मृतक किसान के बेटा शिव शंकर कुमार न कहा कि उनके पिता खेत में काम करने गए थे, इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गया जिसमें उनके पिता को गोली लगने से मौत हो गयी। 


जानकारी हो कि, इससे पहले भी आपसी वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी की घटना कर सामने आई थी। इस घटना में भी मौत हुई थी। अब इसके बाद इस घटना के बाद से इलाके में लोगों के अंदर डर का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस की टीम इस घटना के बारे में जांच करने में जुट गई है। इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है। 


गौरतलब हो कि, दियारा इलाके में आए दिन आपसी वर्चव या जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस टीम द्वारा लगातार गस्ती भी की जाती है,लेकिन इसके बाबजूद इस तरह की घटना से इलाके में दशहत का माहौल कायम हो गया है।