ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आज दूसरा दिन, समस्तीपुर और दरभंगा में रहेंगे तेजस्वी यादव; विस चुनाव को लेकर लेंगे फीडबैक

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आज दूसरा दिन, समस्तीपुर और दरभंगा में रहेंगे तेजस्वी यादव; विस चुनाव को लेकर लेंगे फीडबैक

11-Sep-2024 10:48 AM

By First Bihar

SAMTIPUR : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। नेता विपक्ष आज भी वह समस्तीपुर में ही रहेंगे। जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद शाम को वह दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। तेजस्वी यादव 10 सितंबर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरजेडी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जोश भरने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री 'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली समस्तीपुर से की। तेजस्वी पहले दिन समस्तीपुर के 5 विधानसभा क्षेत्र मोरवा, सरायरंजन, मोइनुद्दीन नगर, उजियारपुर और विभूतिपुर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद अब आज वह समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, वारिसनगर और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।


तेजस्वी यादव 12 सितंबर को दरभंगा जिले के दरभंगा, बहादुरपुर, हायाघाट, केवटी और जाले विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 13 तारीख को दरभंगा ग्रामीण, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर और कुशेश्वरस्थान के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। 14 सितंबर को तेजस्वी मधुबनी में मधुबनी, राजनगर, बेनीपट्टी, बिस्फी और हरलाखी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। रात्रि विश्राम वह मधुबनी में करेंगे और 15 सितंबर को मधुबनी जिले के लोक फुलपरास, झंझारपुर और खजौली विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।