पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
06-Aug-2021 05:34 PM
PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ललन सिंह का जबरदस्त स्वागत किया गया है। पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर जेडीयू ऑफिस तक के ललन सिंह का भव्य स्वागत किया। ललन सिंह जदयू कार्यालय में पहुंचे तो यहां भी अफरातफरी का माहौल रहा लेकिन भीड़ भाड़ के बीच ललन सिंह ने बेहद छोटे संबोधन में ऐलान कर दिया कि वह संगठन के लिए दिन-रात काम करेंगे।
इतना ही नहीं ललन सिंह ने यह भी कह दिया कि नीतीश कुमार ने उन्हें अध्यक्ष बनाकर सही फैसला लिया। आज कार्यकर्ताओं का जो उत्साह देखने को मिल रहा है उसके बाद मैं कह सकता हूं कि नीतीश कुमार ने सही फैसला लिया है। ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अहमियत नहीं रखता बल्कि संगठन की ताकत अहमियत रखती है। हम अपने संगठन को धारदार बनाएंगे और इसके लिए मैं जब भी पटना में रहूंगा 12:00 बजे दिन से लेकर जब तक कार्यकर्ता मुझसे मिलना चाहेंगे उनसे मुलाकात करूंगा।
ललन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काम है। हम भरोसा दिलाते हैं कि एक-एक- कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। हम जब भी पटना में रहेंगे 12 बजे से शाम तक पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। ललन सिंह ने पार्टी कार्यालय में मौजूद लोगों से कहा कि पूरे जोश के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का काम करे। आज आप सभी ने जो स्वागत किया उसके लिए हम आपका आभारी हैं।