ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

करवा चौथ के दिन पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा, सोने का गहना मांगने पर पति ने की साड़ी गिफ्ट करने की गलती

18-Oct-2019 02:08 PM

DESK : पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी व्रत रखी हुई थी. लेकिन व्रत के दिन ही अपने पति को दौड़ा-दौड़ाकर उसने डंडे से पिटाई कर दी. दरअसल पत्नी ने करवा चौथ पर पत्नी ने अपने पति से सोने की नथ मांगी थी, लेकिन पति ने उसे साड़ी गिफ्ट किया. इस मामूली सी बात पर पत्नी भड़क उठी और उसने पति की पिटाई कर दी.  अपनी जान बचाने के लिए पति अपने एक पड़ोसी के घर में घुस गया.


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है. जहां सबको चौंकाने वाला यह मामला सामने आया है. करवा चौथ के दिन दिन पत्नी की डिमांड का तोहफा न लाना पति के ऊपर भारी पड़ गया. मिली जानकारी के मुताबिक करवा चौथ के दिन पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी व्रत रखी हुई थी. पत्नी ने अपने पति से सोने की नथ मांगी थी, लेकिन पति के पास पैसे  कारण उसने पत्नी को साड़ी गिफ्ट किया. इस पर पत्नी भड़क गई और पति को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया.


पत्नी का कहना है कि पति ने नथ देने का वादा भी किया था. लेकिन वह साड़ी लेकर आया. इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई. फिर इनके बीच विवाद बढ़ा और पति ने पत्नी को चांटा मार दिया. इससे पत्नी गुस्से में पति को डंडे से पीटना शुरू कर दिया. घटना के बाद दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंच गए. लेकिन आस-पास के लोगों के समझाने के बाद विवाद थोड़ा शांत हुआ. पुलिस ने काफी देर दोनों को समझाया और फिर सुलह कर घर भेज दिया.