विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
17-Aug-2022 02:58 PM
DELHI : नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही कार्तिक सिंह को लेकर राजनितिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है. कानून मंत्री कार्तिकेय अपहरण के एक मामले में फरार घोषित हैं. उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है. कार्तिकेय सिंह के मुद्दे पर बीजेपी लगातार सरकार को घेरने में लगी है. इसको लेकर अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कार्तिकेय सिंह पर ऐसा कोई मामला नहीं है.
लालू यादव ने कहा है कि बीजेपी के नेता ऐसे ही बोलते रहते हैं. उनकी बातों तो छोड़ दीजिये. कार्तिकेय सिंह पर कोई मामला पर नहीं है. आरजेडी सुप्रीमो ने बीजेपी नेता सुशील मोदी झुठा बताया है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी झूठा आदमी है. उनकी बातों को छोड़ दीजिये. कानून मंत्री कार्तिकेय कोई ऐसा मामला नहीं है. ये सब गलत बात है. बीजेपी के नेता झूठ बोल रहे हैं.
आरजेडी सुप्रीमो ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2024 में देश को बचना है और मोदी को हटाना है. बता दें कि लालू यादव आज दिल्ली से पटना आ रहे हैं. महागठबंधन की सरकार बनने से बाद लालू पहली बार पटना आ रहे है. उनके आगमन से समर्थकों में काफी उत्साह है.