ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

कार्तिकेय कुमार के इस्तीफे पर मोदी ने नीतीश को घेरा, कहा- पहला विकेट गिरा है, अभी और कई गिरेंगे

01-Sep-2022 07:27 AM

PATNA : महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बीजेपी नीतीश कुमार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसी बीच बुधवार को पूर्व गन्ना मंत्री कार्तिकेय कुमार के इस्तीफा देते ही बीजेपी ने नीतीश कुमार को घेरे में ले लिया। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को ये संकेत दे दिया है कि अभी पहला विकेट गिरा है। अभी और कई विकेट गिरेंगे।




सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है, अभी पहला विकेट गिरा है। अभी और कई विकेट गिरेंगे। नीतीश कुमार पहले ओवर में ही क्लीन बोल्ड हो गए। अभी तो कार्तिक कुमार का पहला विकेट गिरा है। अभी और कई विकेट गिरेंगे।




गौरतलब है कि कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिकेय कुमार का विभाग बदल दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद तुरंत ही सीएम हाउस से भी इसकी पुष्टि कर दी गई थी। लेकिन, बिना देर करते सुशील मोदी ने इस मौके का फायदा उठाया और तुरंत नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया कि अभी आगे कई विकेट गिरने वाले हैं, उसके लिए आप तैयार हो जाइये।