ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न ! JAP नेता से PM मोदी के पूछा बड़ा सवाल

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न ! JAP नेता से PM मोदी के पूछा बड़ा सवाल

23-Jan-2024 11:02 PM

By First Bihar

PATNA :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान केंद्र सरकार ने किया है। पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने वाले स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले का जाप नेता राजू दानवीर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित करना समस्त बिहारवासियों का सम्मान है।  


राजू दानवीर ने कहा कि, सामाजिक समरसता के शिखर पुरुष, स्वतंत्रता सेनानी, गरीबों व वंचितों की सशक्त आवाज़, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती के पूर्व संध्या पर देश का सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न दिए जाने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं।


इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार ने सवाल करते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है, लेकिन सवाल फिर भी है कि आखिर 9 साल बाद ही क्यों? उन्हें तो पहले साल में यह सम्मान मिलना चाहिए था। चुनावी साल में यह सम्मान मोदी सरकार की मंशा को जाहिर करती है। यह बात राजनीति की नहीं, आम तौर पर गौर करने वाली है। 


उधर, उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, सामाजिक न्याय के अगुवा थे और हमेशा ही गरीबों की लड़ाई लड़ कर ये साबित किया कि किसी गरीब का बेटा भी शासन का बागडोर थाम सकता है। ऐसे महान पुरुष को 9 साल लग गए भारतरत्न देने में।