ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / करोड़ों की लागत से बने पुलिस भवनों का शिलान्यास और अग्निशमन भवनों का...

करोड़ों की लागत से बने पुलिस भवनों का शिलान्यास और अग्निशमन भवनों का भी उद्घाटन, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ

04-May-2023 09:35 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1000 करोड़ से अधिक की लागत से बनी पुलिस से संबंधित भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम नीतीश कुमार पटना के पटेल गोलंबर स्थिति विशेष सुरक्षा दल केंद्र के पास आयोजित कार्यक्रम में सीएम 342.31 करोड की लागत से नवनिर्मित विशेष सुरक्षा बल भवन, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती का भवन और 74 थाना भवन सहित कुल 174 पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी और अग्नि शाम भवनों का उद्घाटन करेंगे। 


वहीं,  684.17 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 108 थाना भवन सहित कुल 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे।  पुलिस थाना भवन का सरकार आधुनिकीकरण कर रही है। इसके तहत बेहतर अनुसंधान के साथ पुलिस कर्मियों को काम करने का बेहतर माहौल मिले, इसकी कोशिश की जा रही है।  इसी के तहत 1000 करोड़ से अधिक की लागत से पुलिस भवन का उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 


आपको बताते चलें कि,  इन भवनों का निर्माण बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गृह विभाग की ओर से आयोजित है। इसका लाइव प्रसारण विभिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन विभाग के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पिछले काफी समय से राज्य सरकार पुलिस आधुनिकीकरण और अग्निशमन विभाग को बेहतर करने की दिशा में कोशिश कर रही है. इन भवनों के बनने से इस काम में सहूलियत होगी.