ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना कारोबारी मर्डर केस: माशूका की मोहब्बत में 'कातिल' बने ब्वॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी...

पटना कारोबारी मर्डर केस: माशूका की मोहब्बत में 'कातिल' बने ब्वॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के लिए दुबई दूतावास से संपर्क करेगी पुलिस

30-Dec-2019 08:10 AM

PATNA: राजधानी पटना के राजा बाजार के रूई कारोबारी नवी करीम की मर्डर मिस्ट्री तो पुलिस ने सुलझा ली है. लेकिन इस मर्डर में शामिल कारोबारी की पत्नी का ब्वॉयफ्रेंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. प्रेमी समी आलम, जो कारोबारी के मर्डर में उसकी बीवी के साथ शामिल था उसे पकड़ना पटना पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज है.


सचिवालय डीएसपी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी समी फरार हो गया लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी. समी की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस दुबई दूतावास से संपर्क करेगी. पुलिस के मुताबिक समी की हरकतों के कारण उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल पहले उससे अलग हो गई थी. लेकिन पुलिस को उसका पासपोर्ट नंबर और दुबई का नंबर मिल गया है. पटना पुलिस समी पर शिकंजा कसने के लिए दुबई दूतावास से संपर्क करने वाली है.  


सिटी एसपी सेन्ट्रल के मुताबिक पत्नी जाहिरा खातून ने ही गल्फ कंट्री से अपने आशिक समी को बुलाकर अपने पति नवी की हत्या करा दी. बताया जा रहा है कि उसका पति अफेयर में रोड़ा बन रहा था. इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ऐसा कदम उठाया. सिटी एसपी के मुताबिक आशिक समी ने अपने दोस्त दिनेश ठाकुर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. इस वारदात में साथ देने वाले दोस्त दिनेश की मौत हार्ट अटैक से हत्या के दिन ही हो गई थी. जबकि आशिक समी वापस गल्फ कंट्री भाग गया.